पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने सभी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

एसडीएम ने सभी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएममनीषा शर्मा ने चार्ज संभालने के बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। नगरपालिका में जन्म मृत्यु पंजीकरण के कार्य को कंप्यूटरीकृत करने को कहा तो वहीं खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी से काम-काज के तरीके को लेकर नाराजगी जताई। एसडीएम को रोजगार कार्यालय में दो लिपिक सीट से नदारद मिले।

खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विभागीय लक्ष्यों की जानकारी होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। कुछ समस्याएं भी रखी, जिनके निवारण के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शहर के विभिन्न रास्तों, व्यस्ततम इलाकों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बादशाही मार्ग पर पानी की निकासी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उनके साथ नगर पालिका सचिव रामकरण भारद्वाज, एमई प्रदीप कल्याण, जेई सोमबीर सहित कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सफाईअभियान की सफलता संयुक्त प्रयास से : एसडीएमने निरीक्षण में देखा कि सफाई के लिए वार्ड एक, दो आठ में खाली पड़े प्लाटों में लोग अपना कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं। उन्हें नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि खाली प्लॉटों से कूड़ा पहले कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन लोग मानते नहीं हैं। इस पर उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ पार्षदों से अपील की कि वे सफाई अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान एक संयुक्त प्रयास है, जिसकी सफलता सबकी भागीदारी सहयोग पर ही निर्भर करती है।

एसडीएम ने कहा गृह कर वसूला जाए, इसके लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने नपा की सफाई व्यवस्था की भी गंभीरता से जांच की। आधार कार्ड केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां लोगों की शिकायत थी आधार कार्ड बनवाने के लिए उनको फार्म खरीदने पड़ रहे हैं। एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि फार्म केंद्र पर उपलब्ध रहें।

खंड रोजगार कार्यालय में दो लिपिक गैरहाजिर मिले। इनके बारे में बताया कि दोनों लिपिक तहसील में गए हुए हैं। जबकि उपस्थित पार्षदों का कहना था लिपिक अक्सर गैर हाजिर रहते हैं। एसडीएम ने नौ दिसंबर को उनके कार्यालय में उपस्थित होकर इस बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दोनों के आदेश जारी किए है।

गन्नौर . एसडीएममनीषा शर्मा नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण करते ह