अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल की दीवार तोड़ी
गन्नौर | गांवपुगथला के यूनिक स्कूल की दीवार को तोड़ता हुआ अनियंत्रित ट्रक स्कूल परिसर में घुस गया। सेड तोड़ा और वहां खड़े साइकिल मोटर साइकिल स्कूल की खड़ी बस को भी रौंद दी। स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार की शिकायत पर पुलिस चौकी खुबडू में केस दर्ज कर आरोपी ट्रक ड्राइवर सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे मुआयना किया और अजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।