शादी में जाते समय सड़क हादसा, एक की मौत
गन्नौर | शादीमें गन्नौर से कोंड जाते समय पानीपत के पास में दो दोस्त मोटर साइकिल सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो इनमें एक की मौत हो गई दूसरा घायल हो गया।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। राहुल ने बताया कि वे बाइक से शादी में जा रहे थे तब एक गाड़ी ने टक्कर मार दी और दोनों घायल हो गए। परविंद्र की हालत को देखते हुए उसे खानपुर रैफर कर दिया जहां उपचार के दौरान परविंद्र ने दम तोड़ दिया।