- Hindi News
- तेजधार हथियारों से युवक को काटा , हालत गंभीर
तेजधार हथियारों से युवक को काटा , हालत गंभीर
गन्नौर|गांव पीपलखेड़ामें कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर युवक को घायल किया जिसमें उसके हाथ पैर काट दिए हैं। घायल की हालत गंभीर है जिसे चिकित्सकों ने सिविल अस्पताल सोनीपत से रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है, लेकिन ग्रामीणों ने उसे सोनीपत के सेक्टर 14 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। गांव पीपलीखेड़ा का रहने वाला प्रवीण (28) सोमवार शाम को गांव की गली में खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई और हमलावरों ने उसके हाथ,पैर, कोहनी पर हमला कर उसे घायल कर मौके से फरार हो गए। परिवार वाले ने घायल को अस्पताल में लेकर गए। प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।