ऑनलाइन रजिस्ट्री: सर्वर हो गया ठप
रजिस्ट्रीतीन फरवरी से ऑन लाईन की गई हैं। लेकिन बीच बीच में सरवर डाउन होने से रजिस्ट्री कराने के लए आने वालों को परेशानी होती है। मैनुअल काम में और ऑन लाईन होने में आने वाले लोग अपनी सुविधा और परेशानी दानों ही बता रहे हैं। सैयाखेड़ा के तजेंद्र पुत्र महासिंह अपनी जमीन लैंडमारेगेज बैंक के नाम रजिस्ट्री कराने के लिए आए थे जिस पर उन्हें ऋण लेना था कई चक्कर लगाने के बाद उनका काम हुआ है। शुक्रवार को आए तो सरवर ही काम नहीं कर रहा था। तहसील कार्यालय में सोमवार को भीड़ थी रजिस्ट्री कराने वाले परेशान थे कोर्ट के बाहर लगी भीड़ लगी थी। जिसके कारण अदालत में आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी।
दातौली के मनीराम नंबरदार ने बताया कि उन्हें रजिस्ट्री करानी थी कई चक्कर लग चुके हैं। पहले कागज जमा होते हैं इसमें पहचान पत्र, आधार कार्ड और पूरी जमाबंदी नई जो कंप्यूटर में चढी हुई भी हो। इन तमाम कागजात के साथ जमा होगी फिर टोकन मिलेगा जो नंबर और समय मिला उसी पर रजिस्ट्री होगी यदि कोई ऑन लाईन परेशानी आई तो समझो काम अगले दिन पर गया। एसडीएम मनीषा शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील में आने लोगों को परेशानी हो इसके लिए व्यवस्था की जाए। नई कार्य प्रणाली लागू की जा रही है तो इसमें जनता सहयोग करे ताकि कार्य को बेहतर ढंग से किया जा सके। पूरा काम समझने दिक्कत रही है लेकिन दो चार दिन में यह काम आसान हो जाएगा। तहसील के कर्मचारियों ने बताया कि तीन फरवरी से आरंभ हुई ऑनलाइन व्यवस्था में अब तक 20 रजिस्ट्री हुई हैं।
गन्नौर. तहसीलकार्यालय में सर्वर ठप होने के कारण लोग काफी परेशान है।