- Hindi News
- बजाना कलां में गोली मारने वाले आरोपी अब भी फरार
बजाना कलां में गोली मारने वाले आरोपी अब भी फरार
गांवबजाना कलां में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को गोली मारने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार संभावित ठिकानां पर दी जाने वाली दबिश से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास तेज किए गए हैं।
गांव बजाना कलां निवासी अनूप ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह शनिवार रात को अपने साथी संदीप के साथ गली में खड़ा था। इसी दौरान उन पर हमलावरों ने गोली चला दी। जिसमें गोली संदीप के हाथ अनूप के पैर में गोली लगी थी।
इसके बाद परिजनों ने दोनों को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने अनूप की शिकायत पर मामले में गांव की सरपंच शंकुतला, उनके पुत्र ईश्वर, जसबीर, प्रदीप, सुरेश, मनोज, दलबीर जगमेंद्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। हमले में घायल हुए संदीप अनूप पर हत्या का मामला दर्ज है। उन पर एक साल पहले गांव की सरपंच शंकुतला के पुत्र सुरेंद्र की हत्या का आरोप है।