टेनिस स्पर्धा में नीरु प्रथम
गन्नौर| गांवशेखपुरा के सरपंच राजेंद्र पहलवान की पुत्री नीरु ने एआईटा महिला राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में टेनिस खिलाड़ी ने सीनियर में पहला स्थान प्राप्त किया। नीरु के कोच आसिम चुघ ने बताया कि करनाल में दो से छह फरवरी तक हुई खेल टेनिस की नेशनल रैकिंग एआईटा चैपिंयनशिप होमेंस में नीरु ने सेमीफाइल में साची बेलवाल देहरादून को हराकर फाइनल में जगह बनाई और यहां इसका मुकाबला सैंया मदान दिल्ली से हुआ जिसको हराने के बाद नीरु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरपंच राजेंद्र पहलवान ने उन्हें इस कामयाबी के लिए बधाई दी। अब नीरु 10वीं की छात्रा है और सीनियर में खेली है प्रथम स्थान पाया है।