- Hindi News
- पांच लोगों ने एक राहगीर को पीटा, मामला दर्ज
पांच लोगों ने एक राहगीर को पीटा, मामला दर्ज
गांवबड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नशे में धुत पांच हमलावरों ने एक युवक को रोककर उसकी पिटाई कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव बड़ी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत है। वह बुधवार शाम को औद्योगिक क्षेत्र से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे पांच युवक शराब के नशे में मिले। उन्होंने मनोज को रोक लिया। नशे में होने के कारण सभी मनोज के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने लगे गलत भाषा का प्रयोग करने लगे। जब मनोज ने उनका विरोध किया तो पांचों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने युवक को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवक ने मामले की सूचना राजलुगढ़ी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गन्नौर| गांवराजपुर में मामूली कहासुनी के बाद युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव राजपुर निवासी सुनील ने बताया कि वह मंगलवार रात को गांव में ही सिकंदर पिना उसकी थोड़ी सी कहासुनी हो गई। उनके साथ पहले भी उनका झगड़ा हुआ था। रात को हुए झगड़े में दोनों ने उस पर चाकू डंडे से हमला कर घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया हमलावर भाग गए।