- Hindi News
- यह युवा हैं कि मानते ही नहीं नकल की पर्ची डालने से
यह युवा हैं कि मानते ही नहीं नकल की पर्ची डालने से
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर गांव का बादशाही रोड जो स्कूली छात्रों से भरा हुआ है और अंदर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 10वीं कक्षा के परीक्षार्थी विज्ञान का पेपर दे रहे हैं, लेकिन खिड़कियों के साथ भारी संख्या में युवा खड़े हैं। अंदर नकल डाल रहे हैं। कुछ अंदर-बाहर पर्ची फेंक रहे है। यह सब बता रहा है कि केंद्र पर बहुत ही लापरवाही बरती जा रही है।
गुरुवार का दिन समय सुबह के 11:14 पर पेपर अभी शुरु हुआ है। अंदर परीक्षार्थी बैठे हैं पेपर वितरित हो गए और जांच शुरू हो रही है। अंदर जो पर्चियां हैं वो बाहर रही हैं, लेकिन कुछ बाहर से युवक अंदर पर्ची डालने का प्रयास कर रहे हैं। अब यहां एक पुलिस कर्मचारी आता है तो युवक भागते हैं और यह जगह पूरी तरह से साफ हो जाती है। यह समय 11:15 का है।
अब अंदर परीक्षा हॉल से बच्चों को सुपरिटेडेंट ने बाहर शिफ्ट किया है ताकि नकल को रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि उनका नाम छापना, लेकिन माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
गन्नौर. राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गन्नौर गांव का बादशाही रोड से परीक्षा केंद्र में नकल की पर्ची डालते हुए युवक।