पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास का दावा और पंचायत की स्कीमों के खाते कर रखे हैं सील

विकास का दावा और पंचायत की स्कीमों के खाते कर रखे हैं सील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर| इनेलोप्रत्याशी निर्मल चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास का दावा करती है। बिना भेदभाव के विकास की बात कहती है और काम सारे विपरीत हैं। एक साल से पांची जाटान की पंचायत के सभी स्कीमों के खाते सील कर रखे हैं। सफाई कर्मचारी तक का वेतन बीडीपीओ कार्यालय के माध्यम से आता है। यह सब इसलिए है कि यहां सरपंच सुरेंद्र खत्री इनेलो के समर्थक हैं। गांव विकास में पिछड़ा हुआ है। निकासी की व्यवस्था नहीं है और छोटी-छोटी समस्याएं हल नहीं होती। गन्नौर को विश्व के मानचित्र पर लाने के दावे खोले साबित हो रहे हैं। उनके साथ राज सिंह, भानेराम, डॉ. पूर्ण मल राठी, संदीप, ठरु, सुरेंद्र सरपंच, बलबीर, सियानंद आदि मौजूद थे।