- Hindi News
- इंदिरा दो बार प्रचार करने आईं दोनों बार कांग्रेसी निर्दलीय से हारा
इंदिरा दो बार प्रचार करने आईं दोनों बार कांग्रेसी निर्दलीय से हारा
इसेसंयोग कहें कि कुछ और। अपने समय की धाकड़ राजनेता कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रहीं स्व. इंदिरा गांधी की अपील सोनीपत के गन्नौर को कभी रास नहीं आई।
इंदिरा जी ने अपने समय गन्नौर में दो बार कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 1968 1982 में जनसभा की और दोनों ही बार कांग्रेस प्रत्याशी यहां से हार गया। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह ने हराया।
अब विधानसभा चुनाव फिर से हो रहे हैं। बात भले ही काफी पुरानी है पर पुराने लोग इसका जिक्र जरूर करते हैं।
जब उनसे पूछा जाता है कि ‘ताऊ’ हवा किसकी चल रही है तो वे कहते हैं कि गन्नौर ने इंदिरा जी तक नहीं सुनी भाई क्या बताएं कि हवा किसकी रहेगी।
फ्लैशबैक: थोड़ाफ्लैश बैक में चलते हैं। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968 1982 में गन्नौर आई थी। कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की, दोनों बार पार्टी के प्रत्याशी जीत नहीं पाए। कैलाना (अब गन्नौर) विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र सिंह मलिक को जीत मिली। यहां के मतदाताओं ने उसे अपना सरताज बनाया। यही हालत 1982 में जीत के बाद राजेंद्र मलिक कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
जनताने कर दिया था बैक टू पवेलियन : मतदाताओंने अति उत्साही प्रत्याशियों को अपने तरीके से तराशा और बैक टू पवेलियन किया। 1967 के पहले चुनाव में कैलाना (वर्तमान में गन्नौर) सीट पर कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह मलिक को मैदान में उतारा और उन्होंने जीत दर्ज की। मगर 1968 के मध्यावधि चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर गन्नौर निवासी प्रताप सिंह त्यागी को दे दिया। इससे नाराज राजेंद्र मलिक ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गन्नौर पहुंची और गांव बड़ी में हुई जनसभा में प्रत्याशी को जिताने की अपील की। भारी संख्या में लोग उन्हें सुनने आए मगर जब चुनाव परिणाम आए तो कांग्रेस प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी से 1948 मतों के अंतर से चुनाव हार गए।
1972 के अगले चुनाव में कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह मलिक को टिकट दे दिया। इससे नाराज होकर प्रताप सिंह त्यागी ने निर्दलीय नामांकन भर दिया। मगर इस बार क्षेत्र के मतदाताओं ने प्रताप सिंह को 1040 मतों के अंतर से जिता दिया। वर्ष 1982 के चुनाव में कांग्रेस ने इस क्षेत्र से जगदीप सिंह चीमा