मिलकर उठानी है आवाज : सरोज
गन्नौर| मिडडे मील वर्कर्स यूनियन गन्नौर ब्लाक की सोमवार को मीटिंग हुई। इसमें चुनाव कराए गए। नई कार्यकारिणी में प्रधान मूर्ति देवी, सचिव सरोज, कोषाध्यक्ष बाला देवी तथा उर्मिला, कमलेश, सतबीर सिंह, बबीता को सदस्य चुना गया है। यह चुनाव प्रदेश अध्यक्ष सरोज दूजाना की उपस्थित में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश केंद्र में महिला विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए एकजुट होना है। मिलकर काम करना है। आवाज उठानी है। न्यूनतम वेतन मिले, महंगाई ज्यादा है, महिलाओं को काम के अनुरूप मेहनताना नहीं दिया जा रहा है। सीटू के जिला प्रधान चंद्रभान ने संगठन को मजबूत करने की बात कही।