युवाओं को बदलनी है सरकार : निर्मल
गन्नौरा| इनेलोप्रत्याशी निर्मल चौधरी ने कहा कि युवाओं को अपनी तकदीर बदलने के लिए सरकार बदलनी होगी और बेरोजगारी से तभी निजात मिलेगी। प्रदेश में विकास के नाम पर दावे तो हुए हैं पर काम नहीं हुए। गढ़ी कलां में प्रदेश में एक भी सरकारी नौकरी नहीं यही विकास है।
वे गढ़ी गलां में एक नुक्कड़ सभा में रही थी। इनके साथ इनेलो जिला अध्यक्ष कुलदीप मलिक, हलका प्रधान भानेराम, महाबीर चिरस मी, सुधीर धनखड़, पूर्व सरपंच बलबीर आहुलाना आदि साथ रहे। निर्मल चौधरी ने भाखरपुर, पांची गुजरान, बड़ौत और रोशनपुर में भी नुक्कड़ सभाएं की और कहा कि ताऊ देवी लाल की जनहितकारी नीतियों को इनेलो सरकार लागू करेगी।