पशु चोरी की कोशिश करते दो पकड़े
गन्नौर | महाराजाअग्रसेन मार्ग स्थित नमस्ते चौक से पुसलि ने दो युवकों को वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा भी मिला है। गिरफ्तार आरोपी मौसम उर्फ विकास सुनील उर्फ शीला गन्नौर के निवासी है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पशु चोरी करने के लिए घूम रहे थे। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि एएसआई बलवान हैड कांस्टेबल सतपाल सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार महाराजा अग्रसेन रोड पर गश्त कर रहे थे। जब वहां से एक फोर-व्हीलर निकलने लगा तो पुलिस ने उसे रुकवाया और जांच की तो गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।