नगदी और मोबाइल लूटने वाला जेल भेजा
गन्नौर | गांवचटिया औलिया के पास फोर-व्हीलर चालक को पिस्तौल के बल पर काबू नकदी मोबाइल फोन लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप निवासी विकास नगर है। गिरफ्तार कर पुलिस ने इसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 मई को गांव पांची जाटान निवासी रमेश ने शिकायत दी थी कि वह रात को अपने फोर-व्हीलर में सोनीपत से गांव की तरफ जा रहा था। जब वह गांव चटिया औलिया के पास पहुंचा तो इसी दौरान चार युवकों ने उसे रुकवा कर लूटपाट की