खुबडू में पीटकर व्यक्ति की हत्या
गांवखुबडू की पिछड़ा वर्ग की चौपाल में सो रहे सरपंच के चचेरे भाई की कुछ हमलावरों ने डंडों तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। गांव खुबडू निवासी जयभगवान (55) गांव की बीसी चौपाल में सो रहा था। गांव खुबडू के सरपंच कर्ण सिंह का चचेरा भाई है। गांव की चौपाल में पंचायत का सामान रखा होने के कारण जयभगवान वहां सो जाता था, जिससे कोई सामान को उठाकर ले जाए। मंगलवार शाम भी वह खाना खाकर चौपाल में सोने के लिए गया था। बुधवार सुबह जब हॉकर गांव में समाचार पत्र डालने गया तो उसे चौपाल में जयभगवान लहूलुहान पड़े पाया।
हॉकर ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सरपंच कर्ण सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को बताया। सूचना मिलते ही डीएसपी जितेश, थाना प्रभारी अनिल कुमार चौकी इंचार्ज धीरज कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
जयभगवान की सिर में चोट मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जयभगवान के चाचा ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दोशादियां की थी बच्चा एक भी नहीं: जयभगवानकी वंश बेल आगे नहीं बढ पाएगी इसने दो शादी करने के बाद भी उनकी कोई संतान नहीं है।