लड़का-लड़की दोनों हों प्यारे : अर्चना
गन्नौर |डीपीएस पानीपतसिटी के विद्यार्थियों की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का संदेश देते हुए रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर पार्क, इसके बाद बीएसटी कॉलोनी में भी नाटक किया। छात्राओं के साथ आई प्राचार्य अर्चना जैन ने कहा कि महिलाओं को अपनी बेटियां को बचाने के लिए पहल करने की जरूरत है। देश में बिगड़ते लिंग अनुपात पर चिंता करने के साथ इसको नियंत्रित करने की जरूरत है। यह बात भी जरूरी है कि लड़का हो चाहे लड़की माता-पिता के लिए दोनों ही प्यारे हों।