- Hindi News
- आईटीबीपी का जवान ट्रेन की चपेट में आया, मौत
आईटीबीपी का जवान ट्रेन की चपेट में आया, मौत
अगवानपुरनिवासी आईटीबीपी के जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि अगवानपुर रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में गया है। सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास पता किया। शव की शिनाख्त गांव अगवानपुर निवासी प्रदीप (28) के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप भारत तिब्बत सीमा पुलिस में वह लेह में सेवारत था। 26 जनवरी की परेड के लिए वह दिल्ली आया था इसके बाद छुट्टियां लेकर अपने घर आया। उसे रविवार को ही वापस जाना था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत | पुरानीरंजिश को लेकर गांव बजाना कलां गांव के दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायलों को खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में गांव की सरपंच सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों घायल हत्या के आरोपी हैं, अभी वे जमानत पर आए थे। गांव बजाना कलां निवासी अनूप संदीप शनिवार रात गली में खड़े थे। इसी दौरान उन पर हमलावरों ने गोली चला दी। हमले में संदीप के हाथ अनूप के पैर में गोली लगी है। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में गांव की सरपंच शंकुतला, उनके बेटे ईश्वर सहित परिवार के आठ लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। गोली लगने से घायल हुए संदीप अनूप पर हत्या का केस दर्ज है। उन पर एक साल पहले गांव की सरपंच शंकुतला के पुत्र सुरेंद्र की हत्या का आरोप है।