- Hindi News
- चिकित्सक से रोग छिपाएं उपचार कराएं : डॉ. दीपश्री
चिकित्सक से रोग छिपाएं उपचार कराएं : डॉ. दीपश्री
गन्नौर| डॉ.दीपश्री ने कहा कि खासकर लड़कियां गौर करें कि इंटरनेट से आधी अधूरी जानकारी लेकर अपनी बीमारी के उपचार को करें। चिकित्सक की सलाह लें और जो बात है खुल कर बताएं। इसमें शरमाएं नहीं, घबराएं नहीं। रोग को छिपाने से वह बढ़ेगा घटेगा नहीं इस बात का भी ध्यान रखें। वे सीसीएएस जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के द्वारा लगाए गए एनएसएस शिविर में चिकित्सा के प्रति जागरुक विषय पर बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कि जब उम्र बढ़ती है शरीर में कुछ परिवर्तन होते हैं। ऐसे में कई बार लड़कियों को परेशानी होने लगती है। ऐसे में वो चिकित्सक की सलाह लेकर अपना उपचार करा लें। माता पिता भी यह ध्यान रखें कि बीमारी कोई भी छोटी नहीं होती। बुखार भी हो तो भी अपनी मर्जी से दवा लें। इसके लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी।