- Hindi News
- आईटीवीपी का जवान ट्रेन की चपेट में आया, मौत
आईटीवीपी का जवान ट्रेन की चपेट में आया, मौत
गन्नौर | अगवानपुरनिवासी आईटीबीपी के जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि अगवानपुर रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में गया है। शव की शिनाख्त गांव अगवानपुर निवासी प्रदीप (28) के रूप में हुई।