पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने लूट के आरोपियों से 25 हजार रुपए बरामद किए

पुलिस ने लूट के आरोपियों से 25 हजार रुपए बरामद किए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूटके मामले में प्रोडक्शन वारंट पर गन्नौर पुलिस द्वारा लाए गए बदमाशों से 25 हजार रुपए की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी गांव घोघा, दिल्ली निवासी राजेश उर्फ नान्हा कुतुबगढ़ दिल्ली निवासी सोनू है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को राज सिंह निवासी अगवानपुर ने थाना गन्नौर में शिकायत दी थी बदमाशों ने उसे लिफ्ट देकर उससे 35 हजार रुपए लूट लिए हैं। आरोपियों ने उसे पिस्तौल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी संजय की टीम ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उनके घर से लूट की राशि में से 25 हजार बरामद कर लिए हैं।

एक अन्य मामले में गन्नौर पुलिस ने लूट के आरोपी गांव नाहड़ा, हिसार निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर 20 मई, 2014 को पांची जाटान निवासी रमेश ने शिकायत दी थी कि चार युवक उससे पिस्तौल दिखाकर 54 सौ रुपए छीनकर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी जयप्रकाश की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप को काबू कर लिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों संदीप निवासी विकास नगर, सोनीपत, रोहित निवासी जुलाना, जींद सुमित निवासी नाहडा को पहले ही काबू किया जा चुका है।