- Hindi News
- रॉक स्पोर्ट्स एडवेंचर कैंप बच्चों ने लुफ्त उठाया
रॉक स्पोर्ट्स एडवेंचर कैंप बच्चों ने लुफ्त उठाया
चिरस्मीरोड स्थित बड़ौत में बाल भारती इंटरनेशनल स्कूल गन्नौर के परिसर में नन्हें बच्चों के लिए रॉक स्पोर्ट्स कैंप लगाया। जिसमें बच्चों ने उत्सुकता खुशी के साथ आनंद लिया।
शिविर के संचालक बीबी गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में सेफ्टी के लिए खास ध्यान रखा गया है। छोटे बच्चों में उत्सुकता रहती है कि जो वो टेलीविजन पर देखते हैं उसे घर में करने की कोशिश करते हैं इन बातों को ध्यान रख कर उनकी उत्सुकता को धरातल पर उतारने के लिए खास इस शिविर को डिजाइन किया है। इसमें सुरक्षा के लिए बच्चों को कवज दिए गए हैं। स्टैंड तो करेंगे पर वे सुरक्षित रहेंगे।
सुरक्षा की देखरेख में लगे विविध गुप्ता ने बताया कि कमांडो नेट, कमांडो क्राल, क्रास फायर, बॉडी जॉर्ब, हैंम स्टर व्हील, टार्जन स्विंग आदि खेल में सामान का प्रयोग करने वाले बच्चे सुरखित रहते हैं। कविता ने बताया कि लेजर बीम, रोप लैडर क्लाइविंग, डबल रोप को प्रयोग करने वाले बच्चों में जोश दिखाई दिया। इसको करने में उत्सुक नजर आए। जयभारत गुप्ता ने व्यवस्था को संभाले रखा यहां पर जादूगर ने मैजिक शो कर बच्चों को मनोरंजन किया।
गन्नौर. रॉकस्पोर्ट्स एडवेंचर शिविर में शामिल नन्हें बच्चे।