समाज सेवा की तरफ बढ़ाया कदम
सोनीपत | ओमशिक्षा एवं कल्याण समिति करोल बाग दिल्ली ने जिले के विकलांगों की तरफ सहायता का हाथ बढ़ाया है। समिति के महासचिव प्रवीण कुमार ने विकलांगों की सहायता के लिए व्हील चेयर भेंट की। इस दौरान विकलांग कल्याण समिति ब्लॉक गन्नौर सोनीपत के सदस्य हरिप्रकाश अहलावत, विजय मौजूद रहे। हरिप्रकाश ने कहा कि विकलांगों की मदद करना सच्ची मानवता है। कमजोर लोगों की जो लोग मदद करता है भगवान उनकी मदद करता है। हर व्यक्ति को इस और सोचने की जरूरत है।