- Hindi News
- हंगामे के बाद सुधरी व्यवस्था, गेट पर ही लगी वेटिंग की लाइन
हंगामे के बाद सुधरी व्यवस्था, गेट पर ही लगी वेटिंग की लाइन
यदिपहले ही खेल विभाग सही तरीके से व्यवस्था कर देता तो खिलाड़ियों अभिभावकों को हंगामा नहीं करना पड़ता।
गुरुवार को खेल विभाग ने स्पीड का ट्रायल पूरी व्यवस्था के साथ शुरू किया। खेल स्कूल के बाहर पार्किंग स्थल में खिलाड़ियों को बैठाया गया और वहीं से लाइन में उन्हें मेन गेट से एंट्री कराई गई। इससे गेट पर व्यवस्था सुचारू दिखाई दी।
गुरुवार को खेल स्कूल राई में गोहाना राई ब्लॉक के खिलाड़ियों का ट्रायल होना था। बुधवार को हुए हंगामे से खेल विभाग सीख लिए हुए था। इसी वजह से सभी खिलाड़ियों को स्कूल के बाहर पार्किंग स्थल में वेटिंग के लिए बैठा दिया। सभी स्कूलों के प्रशिक्षकों से कहा गया कि वे अपने बच्चों को लाइन से अंदर भेजें। जिससे सुचारू रूप से ट्रायल लिया जा सके। एक बार में केवल दस बच्चों को अंदर बुलाया गया। मेन गेट पर उनका रजिस्ट्रेशन कर चेस्ट नंबर दिए गए। उसके बाद खिलाड़ियों को प्रताप स्टेडियम में भेजा गया। जहां उसने स्पीड के तहत प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। जिला खेल अधिकारी लोकमणि त्यागी ने बताया कि अभिभावकों खिलाड़ियों की भीड़ की वजह से अव्यवस्था का माहौल बन गया था। विभाग अब पूरी व्यवस्था के साथ ट्रायल की प्रक्रिया पूरी करेगा।
त्यागी ने बताया कि शुक्रवार 13 फरवरी को गोहाना राई ब्लॉक, 14 फरवरी को खरखौदा ब्लॉक, 15 फरवरी को कथूरा मुंडलाना ब्लॉक, 16 को गन्नौर ब्लॉक के अलावा जो बच्चे बच जाएंगे उनका 17 फरवरी को ट्रायल लिया जाएगा। स्पीड योजना के दौरान तीस मीटर दौड़, स्टेंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसन बॉल, अाठ सौ मीटर दौड़, शटल रन आदि परीक्षा ली जा रही है।
राई . स्पीडके लिए रजिस्ट्रेशन करते खेल विभाग के अधिकारी।