पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसएस शिविर में रविंद्र और सुषमा रहे सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक

एनएसएस शिविर में रविंद्र और सुषमा रहे सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएएसजैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर के समापन समारोह में रविंद्र सुषमा को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक चुना गया है। प्रधान आनंद जैन डायरेक्टर भूषण भाटिया ने स्वयं सेवकों को पुरस्कृत किया।

अध्यक्षीय उदबोधन में प्राचार्य डॉ. मनोज ने कहा कि सेवा की भावना जागृत हो इसी उद्देश्य को लेकर लगाए गए शिविर में स्वयं सेवकों ने समर्पित सेवाएं देकर अच्छा उदाहरण पेश किया है। कार्यक्रम अधिकारी राजेश रापड़िया ने कहा कि पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम में घर-घर जाकर अक्षर ज्ञान कराया। अनुज गोस्वामी, दीपांशु, रविंद्र, इंद्रजीत, आशीष, पूजा, पलक, सागर, तानिया, कविता, सुनैना, नमन, अंकित, इंद्र आदि को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। डॉ. मोनिका पाराशर, गीता पहल, मंजू मदान आदि शिविर में शामिल रहे।

गन्नौर. शिविरसमापन के अवसर पर स्वयं सेवकों के साथ में कॉलेज के प्राचार्या डाॅ. मनोज राजेश।