पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरखास के 112 परिवारों को नहीं मिल रहा राशन

पुरखास के 112 परिवारों को नहीं मिल रहा राशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकियूके नेताओं ने गांव पुरखास राठी के 112 सदस्यों की सूची के साथ ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है जिसमें सरकारी डिपो से राशन दिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि एक साल पहले ग्रामीणों को राशन मिलता था, लेकिन अब नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उनके राशन कार्ड दस वर्ष के बाद दोबारा बनवाए नहीं गए। कुछ गरीबी रेखा के नीचे के लाभार्थी वंचित कर दिए गए। राशन कार्ड बनने से उनको राशन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे 112 परिवारों की सूची दी गई है। भाकियू के ब्लाक प्रधान जयभगवान मलिक का हस्ताक्षरयुक्त पत्र है। उसके साथ में ही जिलाध्यक्ष रोहताश बैनीवाल ग्रामीणों के साथ एसडीएम मनीषा शर्मा से मिले थे।

कृष्ण, कर्मबीर, बलबीर पुत्र लालचंद, बलबीर सिंह पुत्र चंदन, राजेंद्र, इतबार सिंह, महासिंह, सुरेश, जोगेंद्र, संजीत, रामधारी, रोहित, सुनील, ईशवंती, जसबीर, रतनी, सुभाष, सुमेर, ओमप्रकाश, कर्ण सिंह, भीम सिंह, नरेश, प्रमोद, सूबेसिंह, हरिओम, नरेश, चंदगी राम आदि कई और नाम शामिल किए गए हैं। एसडीएम मनीषा शर्मा ने ज्ञापन की प्रति खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को रेफर कर दी है।

गन्नौर. एसडीएमकार्यालय के बाहर राशन मिलने की जानकारी देते ग्रामीण।