सनपेड़ा में महिला के साथ की मारपीट
गन्नौर| गांवसनपेड़ा निवासी महेंद्री ने पुलिस को शिकायत दी है कि उस पर एक महिला समेत तीन लोगों ने मारपीट की और बाद में जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेंद्री ने बताया कि उसके साथ मारपीट करने वाले दीपक, रविंद्र और कमला ने 11 फरवरी की सुबह उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।