दृष्टि ने एक साथ दो का कराया नेत्रदान
सोनीपत | दृष्टिसेवा समिति के हर भगवान रहेजा ने बताया कि समिति ने मरणोपरांत एक महिला और एक पुरुष का नेत्रदान उनके परिजनों के आग्रह पर करवाया है। उन्होंने बताया कि गन्नौर के दुर्गा कॉलोनी निवासी धर्मचंद गांधी का नेत्रदान कराया गया। गांधी को दृष्टि का 840वां नेत्रदाता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। वहीं अशोक नगर निवासी मोहिनी देवी को 841वां नेत्रदाता बनने का मौका प्राप्त हुआ है। इनके परिजनों ने भी स्वयं को गौरवांवित महसूस किया। इस दौरान समिति के सभी सदस्या और परिजन मौजूद रहे।