- Hindi News
- सिनेमा घरों में आज से एमएसजी, सभी शो फुल
सिनेमा घरों में आज से एमएसजी, सभी शो फुल
तमामविवाद और अड़चन के बावजूद डेरा सच्चा सौदा द्वारा निर्मित फिल्म दि मैसेंजर अब रिलीज को तैयार है। शुक्रवार को यह फिल्म सोनीपत एवं कुंडली में प्रदर्शित होगी। फिल्म को लेकर डेरा अनुयायियों में विशेष उत्साह है। वह भी इस कदर की आनंद सिनेमा में तीन दिन के लिए तो सभी शो की सभी टिकट एडवांस भी खरीदी जा चुकी हैं। सोमवार से दोबारा से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी।
बताया गया है कि वेटिंग में भी काफी दर्शक हैं तथा यह सिलसिला एक सप्ताह तक जारी रहेगा। फिल्म के माध्यम से डेरा प्रमुख अपना संदेश सभी को जारी करेंगे।
प्रशासनभी है पूरी तरह से तैयार : डीसी
नामके साथ जुड़े विवाद को देखते हुए प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट राजीव रतन ने शुक्रवार 13 फरवरी को डेरा सच्चा सौदा द्वारा निर्मित फिल्म दि मैसेंजर को रिलीज करने की सेंसर बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जिला के सिनेमा घरों में प्रदर्शन के दौरान किसी भी विवाद की आशंका के चलते धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हंै। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि विभिन्न एजेंसियों से सूचना मिली है कि फिल्म के सिनेमा हॉलों में प्रदर्शन के दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, श्री गुरुग्रंथ साहिब सतकार सभा इनसो/इनेलो कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। इससे प्रदर्शनकारियों के झगड़ा होने एवं कानून शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हैं। ऐसे में सिनेमा घरों के 200 मीटर की परिधि के अंदर 5 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होकर लाठी, दंडा, हथियार या अन्य विस्फोटक पदार्थ लेकर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन धरने, भीड़ एकत्रित करने पर पाबंदी लगाई गई है। यह आदेश अगले दो माह तक जारी रहेंगे।
यहांभी लगेगी फिल्म, प्रशासन सतर्क : जिलामजिस्ट्रेट ने एडीसी सोनीपत को अंसल मॉल पीवीआर जीटी रोड कुंडली, सीटीएम सुधांशु गौतम को आनंद सिनेमा ओल्ड डीसी रोड, राजीव अहलावत सचिव आरटीए सोनीपत को टीडीआई मॉल पीवीआर कुंडली और एसडीएम गन्नौर मनीषा शर्मा को थाना सेक्टर 27 न्यू बिल्डिंग में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
सोनीपत . मैसेंजरऑफ गॉड फिल्म का पोस्टर जो आज से सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी।