पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
गन्नौर| नगरपालिकाक्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नौ शास्त्री नगर निवासी एक महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शास्त्री नगर निवासी सुदेश ने बताया कि उसकी शादी राजेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही राजेश उसे दहेज लाने के लिए तंग करने लगा। उसने दहेज की मांग पूरी करने के लिए प्राइवेट नौकरी भी करनी शुरू कर दी। वह स्वयं अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है, उसके बावजूद पति राजेश नशे में उसे तंग करता रहा है। राजेश उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गन्नौर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।