- Hindi News
- सामान के साथ चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सामान के साथ चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहरमें लगातार हो रही चोरियों में से एक मामले का खुलासा कर दिया गया है। एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बसंत विहार स्थित घर में घुसकर हजारों का सामान चोरी करने का आरोप। गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव देहरा, पानीपत का है जबकि वर्तमान में सेक्टर-23 सोनीपत में रह रहा है। उसका नाम बिजेंद्र उर्फ रिंकू है।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि थाना गन्नौर में बसंत विहार गन्नौर निवासी प्रदीप ने शिकायत दी थी कि चोर उसके घर में घुसकर नकदी, गैस सिलेंडर, खिलौने दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
मामले की जांच करते हुए एएसआई सुभाष ने कार्रवाई कर बिजेंद्र को रेलवे स्टेशन गन्नौर के पास से गिरफ्तार कर चोरी गए गैस सिलेंडर, कपड़ों खिलौनों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।