‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मिशन में हरियाणा आगे
सांसदरमेश कौशिक ने कहा कि हरियाणा को देश में आज उदाहरण के रूप में पेश किया जा रहा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के मिशन में हरियाणा का नाम आगे है। यह सामजिक संस्थाओं के सहयोग ही संभव हुआ है सरकार नीति बनाती है है इसको लागू समाज में करने के लिए जनता सहयोग जरूरी होता है।
वे जीटी रोड स्थित सीसीएएस जैन गर्ल्स कॉलेज कमरों उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात लड़कियों की शिक्षा का लाभ समाज को दोहरा मिलता है। अपने पीहर के बाद वह ससुराल में अपनी संतान को शिक्षित करती है शिक्षित लड़की की शिक्षा कई पीढियों को शिक्षित करती है। जैन समाज ने गन्नौर को पहला कन्या महाविद्यालय दिया जो यहां की जरूरत थी। इसीलिए कहना पड़ रहा है कि जो काम सरकार नहीं कर सकती उसे समाज मिलकर आसानी से कर लेता है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाएं निकलती हैं। संस्थान के प्रधान आनंद जैन कहा कि सांसद निनिध से दस लाख रुपए दिए जिससे इस इमारत में दो कमरे बनें बने हैं। डायरेक्टर भूषण भाटिया सांसद का स्वागत कॉलेज की ओर से किया तो कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. मनोज ने मंच का संचालन किया।
गन्नौर. सांसदकौशिक सीसीएएस जैन गर्ल्स कॉलेज में कमरों का उद्घाटन करते हुए।