प्राध्यापक की हत्या के विरोध में रोष मार्च निकालेंगे अध्यापक
किसानों ने तहसीलदार से की मालिकाना हक देनेे की मांग
लोकनिर्माण विभाग की तरफ से सिसाना-सिलाना मार्ग की मलकीयत अपने नाम कराने के मामले में तहसील कोर्ट की तरफ से सिसाना के करीब 173 किसानों को नोटिस दिया गया है। जैसे ही किसानों को नोटिस मिला किसान भड़क उठे और किसानों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर तहसीलदार शिवकुमार सैनी नायब तहसीलदार पृथी सिंह के सामने उपस्थित हुए और मांग की है कि इस मामले को खारिज करें और बगैर मुआवजा दिए उनकी जमीन की मलकीयत किसी भी सुरत में बीएंडआर के नाम करें।
पीड़ित किसान महावीर, नरेंद्र, दिलबाग, ओमप्रकाश, सतीश, बिजेंद्र, राजपाल, हुशियारे, ईश्वर सिंह, कृष्ण, सूरजमल, देवेंद्र, लालचंद, अनूप दहिया, प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार उनके साथ धक्काशाही कर रही है, उनकी जमीन को बगैर मुआवजा दिए हड़पने की नियत से गिरदावरी अपने नाम करा रखी है। जो किसान किसी भी सूरत में होने नहीं देंगे। अगर सरकार ने जल्द यह कार्रवाई नहीं रोकी तो वे सड़क को काटकर अपने खेतों में मिला लेंगे। क्योंकि ये जमीन उनकी है, सरकार ने सेक्शन चार सेक्शन 6 लगाकर जो मुआवजा अलाट कराया था उसे किसानों में बांटा नहीं गया। अब सरकार बगैर मुआवजा दिए इस जमीन को अपने नाम कराने की फिराक में है, जो किसान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने तहसीलदार शिवकुमार सैनी से मांग की है कि अगर गिरदावरी संबंधित कार्रवाई बंद नहीं की गई तो 14 फरवरी से सड़क पर संकेतक लगाकर यात्रियों को सरकार की मंशा बताई जाएगी और इसके बाद भी सरकार ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी तो वे सड़क को काटकर अपने खेतों में मिला लेंगे।
सिसाना-सिलाना मार्ग विस्तारीकरण में मुआवजा दिलाने के लिए आंदोलन करने वाले रवींद्र जठेड़ी सिसाना निवासी किसान अनूप दहिया का कहना है कि 14 फरवरी तक सरकार ने मलकीयत ट्रांसफर करने की प्रक्रिया नहीं रोकी तो वे सड़क पर जगह जगह संकेतक लगाएंगे। जिसमें मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को खेद प्रकट करते हुए लिखेंगे कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि जिस सिसाना-सिलाना मार्ग से आप गुजर रहे हैं, इस सड़क का मुआवजा अभी किसानों को नहीं दिया है और सरकार चोरी छीपे इस जमीन का मालिकाना हक अपने नाम कराना चाहती है। जल्द ही सरकार ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी तो किसान इस सड़क को काटकर अपने खेतों में मिला लेंगे और आप यात्रीगण को संकीर्ण सड़क से गुजरना पड़ेगा।