पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार को बिजली के बढ़े दाम वापस लेने पर मजबूर करेंगे

सरकार को बिजली के बढ़े दाम वापस लेने पर मजबूर करेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोके प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा है कि पार्टी अपने निरंतर संघर्ष के जरिए प्रदेश सरकार को बिजली के बढ़ाए गए दाम वापस लेने पर मजबूर कर देगी। वे बुधवार को यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया के पिता चौ. रघबीर सिंह के निधन पर संवेदना प्रकट करने के के लिए पहुंचे थे। इसके बाद पार्टी वर्करों के साथ भी उन्होंने बैठक की। जिसमें कलायत से पूर्व विधायक रामपाल माजरा भी उनके निवास स्थान सेक्टर 23 पर पंहुचे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र प्रदेश में भाजपा सरकार ने किसानों की हितों पर कुठाराघात किया है।

मंगलवार को पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, विधायक खरखौदा जयबीर वाल्मिकी, सांसद रमेश कौशिक, कार्यक्रम एवं निति के चैयरमेन ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, पूर्व विधायक रामफल कुण्डू, पूर्व विधायक रामफल चिडानां, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, हल्का सोनीपत से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र पंवार, पूर्व चेयरमेन जिला पार्षद राजसिंह दहिया, पूर्व पुलिस अधीक्षक महाबीर दहिया,कृष्ण मलिक, खरखौदा हल्काध्यक्ष अशोक राणा, झज्जर जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, सुरेश त्यागी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुमित राणा, पूर्व गन्नौर हल्का प्रधान भानेराम, पूर्व गोहाना हल्का प्रधान राजपाल भठगांव, भयराज दहिया, अशोक मलिक, प्रेम मलिक सूबेसिंह मलिक, साबर अली अपनी संवेदना प्रकट की।

खबरें और भी हैं...