- Hindi News
- पुलिस तंत्र रोकने में फेल, जिले में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं
पुलिस तंत्र रोकने में फेल, जिले में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं
खेड़ी गुज्जर में नगदी और आभूषण चोरी
गांवखेड़ी गुज्जर निवासी कृपाल सिंह ने पुलिस थाना गन्नौर में शिकायत दी है कि वो अपने घर में सो रहे थे। रात को चोर उसके घर से पांच तोले सोना, 50 तोले चांदी और 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। सुबह जब वे जागे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला।
भास्कर न्यूज | खरखौदा
जुलाईसे शुरू हुआ चोरों का तांडव रोकने में खरखौदा पुलिस फेल साबित हो रही है, चोर गिरोह निरंतर नकदी आभूषणों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। खरखौदा में पुलिस की सुस्ती के कारण दिनों दिन वारदातें बढ़ रहीं हैं। शुक्रवार की रात्रि को खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर स्थित प्रीतम फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार की रात सवा दस बजे हथियारबंद दो मोटरसाइकिल सवार युवक आए और पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों से करीब 26 हजार रुपये की राशि लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी सुभाष का कहना है कि करीब सवा दस बजे वह पंप पर खड़ा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। उन्होंने मोटरसाइकिल को पेट्रोल पंप के बाहर ही खड़ा किया पीछे बैठा युवक हेल्मेट पहने उसके पास आकर बोला पेट्रोल है क्या?। जिस पर सुभाष ने कहा कि उनके जाने का समय हो गया है। पेट्रोल नहीं है। जैसे ही सुभाष यह कहकर मुड़ा तो उक्त युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी ओर पैसों की मांग की। सुभाष ने रुपये जेब से निकाल कर दे दिए। इस दौरान हेल्मेट सवार उसके साथ निरंतर गाली गलौच करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता रहा। इसी दौरान कमरे में कैशियर सुरेंद्र ने देखा की सुभाष की कनपटी पर पिस्तौल लगाई हुई है तो वह बाहर गया बाद में आरोपियों ने उस पर पिस्तौल लगा दी।
दोनों कर्मचारियों के मोबाइल भी छीन फरार हो गए। सुबह रिकार्ड जांच की गई तो पाया कि लुटेरे 26673 रुपये लूटकर भागे हैं।
वहीं बाईपास के पास स्थित शिव बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर के कार्यालय में भी शुक्रवार की रात्रि को चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से मोबाइल पैसे चुरा लिए। खरखौदा निवासी प्रशांत ने बताया कि सुबह जब वह कार्यालय पर पहुंचा तो पाया कि कमरे के दरवाजे पर लगी कुंडी को तोड़ा गया है और अलमारी में रखे करीब 43 सौ रुपए और एक मोबाइल चोर चुरा ले गए।