- Hindi News
- होर्डिंग उतार दिए, इनको बनाएंगे कमाई का साधन
होर्डिंग उतार दिए, इनको बनाएंगे कमाई का साधन
आचारसंहिता लगने के बाद नगर पालिका ने अपने क्षेत्र में लगे सैकड़ों होर्डिंग उतार दिए हैं। सुबह से ही पूरे दिन नगर परिषद की टीमें इस काम में जुटी रहीं और सड़कों पर घूम-घूमकर इन्हें उतारा गया। अब इनको कमाई का जरिया बनाया जाने की व्यवस्था की जा रही है।
प्रचार रथ के साथ में ही नगर पालिका परिसर में दो महिलाएं इन पोस्टर बैनरों पर मेहनत कर रही हैं। इसमें लोहा, लकड़ी और फ्लैक्स है। इन्हें अलग-अलग किया जा रहा है। बताया जा रहा है इसके बाद इन्हें बेचा जाएगा। इसके पैसे को नगर पालिका में विकास के किसी काम लगाएंगे। इसका दूसरा पहलू भी है कि आगे किसी को अपने होर्डिंग लगवाने हों तो वो भी सस्ते में सही साइज के बने बनाए फ्रेम नगर पालिका से खरीद सकता है। नगरपालिका सचिव रामकरण भारद्वाज ने बताया कि इसको अलग-अलग इसलिए कर रहे हैं ताकि इसको बेचते समय भाव अच्छा मिले और नगरपालिका की आय हो।
गन्नौर. नगरपालिकामें होर्डिंग उतारने के बाद अब बिक्री के लिए तैयारी।