पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोहाना में 1.54 लाख और बरोदा में 1.61 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

गोहाना में 1.54 लाख और बरोदा में 1.61 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोहाना. लघुसचिवालय में अधिकारियों को निर्देश देते एसडीएम सतबीर लोहचब।

हल्के महिलाएं पुरुष

गोहाना70042 83958

बरोदा 71252 90503

गन्नौर 69241 84269

राई 67587 84997

खरखौदा 64316 79283

सोनीपत 84634 94456

विस चुनाव

प्रदेश में चुनावी कार्यक्रम घोषित होने के बाद बढ़ी सरगर्मियां, प्रशासन भी चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा

किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अब तक नहीं खोले पत्ते

यजुवेंद्र मेहरा | गोहाना

चुनावीकार्यक्रम घोषित होने के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। गोहाना और बरोदा विस क्षेत्र में हलोपा सभापा को छोड़ अन्य किसी भी राजनीतिक पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। क्षेत्र से टिकट मांग रहे नेताओं ने पार्टी मुख्यालय पर डेरा डाल लिया है। वहीं प्रशासन भी चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को एसडीएम सतबीर लोहचब ने अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें चुनाव आयोग के आदेशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 173 बूथ बनाए गए हैं। क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या एक लाख 54 हजार है।

जिनमें 70042 महिलाएं और 83958 पुरुष हैं। वहीं बरोदा विधानसभा एक लाख 61 हजार 755 मतदाता हैं। जिनमें 71252 महिलाएं और 90503 पुरुष वोटर हैं। जो विस चुनावों में भाग लेंगे। 24घंटे में होर्डिंग उतारने के दिए निर्देश: एसडीएमसतबीर लोहचब ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अवैध रूप से लगे होर्डिंग को उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार होर्डिंग लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। यदि इसके अलावा अन्य स्थानों पर होर्डिंग लगाए गए तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर उतारने के लिए भी स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

गोहानासे सीएम के चुनाव लड़ने की है चर्चा: 10नवंबर 2013 की गोहाना रैली में सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने गोहाना की जनता से कहा था कि यदि गोहानावासी कहेंगे तो वे यहां से चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद गोहाना क्षेत्र से सीएम के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई। गोहाना विधायक जगबीर मलिक को लोकसभा चुनाव