जीटी रोड पर कैंटर पलटने से दो घायल
संतुलनबिगड़ने से शुक्रवार सुबह जीटी रोड पर घरौंडा विश्राम गृह के नजदीक एक ओवरलोड कैंटर पलट गया। जिससे आधे घंटे जाम की स्थिति बन गई। दुर्घटना में कैंटर चालक परिचालक घायल हो गए।
बताया गया कि कैंटर नंबर एचआर 38एम 8433 पुराने कपड़ों से भरे बोरों को लोडकर करनाल से पानीपत की ओर जा रहा था। विश्राम गृह के पास कैंटर जीटी रोड के बीचों बीच पलट गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से कैंटर को हटवाया। अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि चालक परिचालक को मामूली चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।