भट्टोपोख्यानम पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
मुख्यमंत्रीमनोहर लाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में भट्टोपोख्यानम नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि इस प्रकार की पुस्तकें समाज में सामाजिक बदलाव लाने के साथ-2 ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने और संजोए रखने का काम करती हैं। इतिहास के पन्नों में दर्ज संदेशों को ऐसी पुस्तकें ही प्रदर्शित करती हैं, इसलिए हमें हर प्रकार के साहित्य को संभाल कर रखने की जरूरत है। इस मौके पर हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, राज्य मंत्री विक्रम ठेकेदार, सीपीएस एवं असंध के विधायक बख्शीश सिंह, हैफेड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्रीमनोहर लाल ने किया दीनबंधु छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण: मुख्यमंत्रीने दीनबंधु छोटू राम जयंती के मौके पर स्थानीय नमस्ते चौक स्थित दीनबंधु छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीनबंधु छोटू राम कृषक समाज के मसीहा थे। उन्होंने किसान आमजन की भलाई के लिए अनेक कार्य किए। उनके साथ कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क, घरौंडा विधायक एवं हैफेड चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी, मेयर रेणू बाला गुप्ता उपस्थित थे।