पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 को दे सकते हैं दावे और आपत्तियां

16 को दे सकते हैं दावे और आपत्तियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल| नगरपरिषद और नगर पालिकाओं के मतदाताओं की सूची की समीक्षा विधानसभा के मतदाता सूची के आधार पर की जाएगी। नगर परिषद और नगर पालिकाओं में ड्राफ्ट की गई मतदाता सूचियों के संदर्भ में दावे और आपत्तियां 16 फरवरी को किए जा सकते हैं। इसके लिए अंतिम तिथि 29 फरवरी निर्धारित की गई है। दावे और आपत्तियों का निपटान समीक्षा कमेटी द्वारा 5 मार्च तक कर दिया जाएगा। कमेटी द्वारा दिए गए फैसले के विरुद्ध उपायुक्त को अपील करने की तिथि 12 मार्च तक रखी गई है। उपायुक्त द्वारा इन दावों और आपत्तियों को लेकर 22 मार्च तक निपटान किया जाएगा। सभी प्रकार के दावों और आपत्तियों के निपटान के बाद नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।

करनाल के निसिंग, तरावड़ी, घरौंडा और असंध की नगर पालिकाओं का कार्यकाल वर्ष-2016 में समाप्त हो रहा है। उपायुक्त डाॅ. जे गणेशन ने बताया कि घरौंडा कमेटी की निर्वाचक नामावली में किसी भी प्रकार के संशोधन और समीक्षा के लिए एसडीएम योगेश कुमार, असंध कमेटी के लिए एसडीएम सुशील मलिक, निसिंग कमेटी के लिए जिला राजस्व अधिकारी सुभाष मेहता तथा तरावड़ी कमेटी के लिए प्रबंधक हरियाणा रोडवेज को समीक्षा प्राधिकारी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...