जन्मदिन सालगिरह पर पौधा रोपण करने की ली शपथ
‘अवैध काॅलोनियों काे वैध करने का सर्वे जल्द कराएंगे’
घरौंडाशहर में मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे अवैध कॉलोनीवासियों ने शनिवार को विधायक हरविंद्र कल्याण से अवैध कॉलोनियों के सर्वे करने की मांग की। लोगों का कहना है कि काॅलोनियां नियमित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण का कहना है कि शहर की अवैध काॅलोनियों को नियमित कराने के लिए शीघ्र ही सर्वे कराया जाएगा। काॅलोनियों के सर्वे कराने के लिए कुछ पहलुओं के कारण दिक्कत रही थी। उन्होंने बताया कि उन पहलुओं पर मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है। शहर की जो भी काॅलोनी सरकार के मापदंडों को पूरा करती है, उनको नियमित किया जाएगा।
नसीब बिहार, रघुबीर विहार, वीर राइस मिल, अशोका कालोनी, कैमला रोड़ कालोनी सहित दर्जनभर कालोनियों के पूर्व पार्षद जयभगवान, सुभाष चोपड़ा, सुरेश फौजी, राजकुमार शर्मा, शिव कुमार पांचाल, बलबीर पांचाल, मदन राणा, सतपाल राणा, मोहनलाल चोपड़ा, जनार्धन पांचाल, कुलदीप धीमान, सहित सैकड़ों लोग हलका विधायक के फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने हलका विधायक को बताया कि शहर में करीब दर्जनभर कॉलोनियां अवैध हैं, जिनमें लोगों को किसी प्रकार की सुविधाएं प्रदान नहीं की गई हैं। प्रदेश सरकार ने अवैध काॅलोनियों को नियमित करने की घोषणा की हुई है, जिसके लिए अवैध काॅलोनियों का सर्वे होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर की अवैध काॅलोनियों का अभी तक सर्वे नहीं हो पाया है।
{शहर के लोगों को विधायक कल्याण ने दिया आश्वासन
इंद्री|पौधरोपण अभियानमें उपस्थित बच्चे अन्य लोग।
मूनक| घरौंडाहलका विधायक हरिवंद्र कल्याण से बातचीत करते काॅलोनीवासी।