‘खेलों से अनुशासन और भाईचारे बढ़ता है’
राजकीयमहाविद्यालय में 35वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यअतिथि राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री के प्राचार्य डाॅ. रणबीर सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेल भावना ईमानदारी से खेलने की शपथ ली। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन आता है। खेल केवल शरीर के लिए लाभदायक है। राजकीय महाविद्यालय की 35 वीं खेलकूद प्रतियोगिता में काॅलेज के दो सौ महिला पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। काॅलेज प्राचार्य दलजीत सिंह ने बताया कि दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड पांच हजार मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, जैबलियन थ्रो, डिस्कश थ्रो अन्य मुकाबले होने हैं।खेल प्रतियोगिता के पहले दिन 14 मुकाबले हुए। 800 मीटर लड़कों की रेस में मनोज प्रथम, जावेद द्वितीय सुभम तृतीय रहा। लड़कियों की 200 मीटर रेस में ज्योति प्रथम, सपना, काजल द्वितीय ज्योति तीसरे स्थान पर रही। लड़कों की लंबी कूद के मुकाबले में दिलशाद प्रथम, अमित द्वितीय सुभम तीसरे नंबर पर रहे। लड़कियों के शॉटपुट मुकाबले में तन्नु पहले स्थान, ज्योति दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही।
लंबी कूद मुकाबले में ज्योति पहले, सोनी दूसरे सपना तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में तन्नु प्रथम, ज्योति द्वितीय सोनी तृतीय रही। हाई जंप मुकाबले में नेहा पहले, रितु दूसरे मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। तीन हजार मीटर रेस में मंजू पहले, रितु दूसरे दीपा तीसरे स्थान पर रही। लड़को के हाई जंप मुकाबले में राहुल पहले, राजीव दूसरे तेजबीर तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर रेस में मनोज प्रथम, राहुल द्वितीय दीपक तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में नितिन ने पहला, परमजीत ने दूसरा शोभित ने तीसरा स्थान लिया। शॉटपुट में नितिन पहले मनोज दूसरे परमजीत तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में ज्योति प्रथम, ज्योति द्वितीय काजल तृतीय रही। आठ सौ मीटर रेस में मनोज प्रथम जावेद द्वितीय सुभम तृतीय रहे।