पढ़ने को कई किमी दूर से पैदल पहुंच रहीं छात्राएं
ज्ञानपुरास्थित राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं अपने-अपने गांव से कई किलोमीटर पैदल चलकर आती हैं। उनके लिए वाहन व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण इलाके की 300 से ज्यादा बेटियां यहां पढ़ाई कर रही है। वाहन की सुविधा होने से छात्राएं देरी से स्कूल पहुंचती हैं। कई बार उनका लेक्चर मिस हो जाता है। छात्राओं ने बताया कि वाहन की व्यवस्था हो जाए तो कॉलेज आने-जाने का समय बचेगा। काॅलेज की छात्राओं ने बताया कि करीब 4 माह पहले टैंपो पलटने से लालूपुरा गांव की बीकॉम पहले वर्ष की छात्रा सोनिया की मौत हो चुकी है। छात्राओं ने बताया कि इस रूट पर एक प्राइवेट बस लगी हुई है, लेकिन उसका कोई टाइम-टेबल ही नहीं है।
^वास्तवमें छात्राओं को काॅलेज आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। काॅलेज की तरफ से कई बार बस की मांग को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ। -डाॅ. दलजीत सिंह, प्रिंसिपल राजकीय महाविद्यालय।