जिला केसरी का खिताब गुरमीत और जिला कुमार बने राकेश
कर्णस्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा एवं कुमार केसरी प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर मंगलवार समारोह के दौरान एडवोकेट एवं समाजसेवी यशबीर सिंह ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की आैर विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम वितरित किए गए। इस अवसर पर अनिल कुमार फुटबाल प्रशिक्षक जयवीर सिंह कुश्ती प्रशिक्षक, कर्मचंद कुश्ती प्रशिक्षक, सुशील कुमार भारतोलन प्रशिक्षक, कृष्ण कुमार, जोगिन्द्र कुमार, सत्यनारायण, लेखाकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में जिला केसरी प्रथम गुरमीत निवासी करनाल, द्वितीय प्रदीप कुमार निवासी गांव दादूपुर, जिला कुमार कुश्ती में प्रथम राकेश निवासी गांव गगसीना, जिला कुमार कुश्ती द्वितीय रिंकू निवासी असंध विजेता रहे। वरिष्ठ भार वर्ग में खिलाड़ी गौरव अखाड़ा सालवन, अंकुश अखाड़ा इंद्री, सुनील अखाड़ा मधुबन, सागर अखाड़ा मूनक, अंकित अखाड़ा उचाना,राकेश अखाड़ा सालवन, सचिन अखाड़ा मधुबन, अरुण अखाड़ा करनाल, अाशीष अखाड़ा घोघड़ीपुर, संदीप अखाड़ा बस्तली, प्रवीण अखाड़ा बडौता, जैमल अखाड़ा सालवन, अजीत अखाड़ा बल्ला, प्रिंस अखाड़ा उपलानी विजेता रहे।
18वर्ष आयु वर्ग वेट परिणाम
सतीशअखाड़ा सालवन, हर्ष शोधन अखाड़ा मूनक, अंकित अखाड़ा शेरगढ़ टापू, प्रवीण अखाड़ा बड़ौता, संदीप घरौंडा, शिवम प्यारे सिंह अखाड़ा शेरगढ़ टापू, अजय अखाड़ा शेरगढ़ टापू, गौरव अखाड़ा सालवन, वरूण अखाड़ा करनाल, पवन अखाड़ा बडौता, राकेश अखाड़ा गगसीना, अंकित अखाड़ा बल्ला, रविन अखाड़ा बल्ला, सुनिल अखाड़ा उचाना, सोनू अखाड़ा बल्ला, अमित अखाड़ा बल्ला विजेता रहे।