‘शराब का ठेका हटाने के लिए कराई जाएगी वोटिंग’
यदिग्रामीण शराब का ठेका हटवाना चाहते हैं तो इसके लिए लोगों को वोटिंग करनी होगी। इससे ही शराब का ठेका गांव से दूर स्थापित किया जा सकता है। यह बात सांसद अश्वनी चोपड़ा ने मोहिदीनपुर के राजकीय स्कूल में कही। वे स्वदेशी जागरण फाउंडेशन के तत्वावधान में चौपाल संस्था द्वारा कामकाजी जरूरतमंद महिलाओं को लघु ऋण वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सांसद ने ऋण वितरित करने के बाद कहा कि जिन्हें ऋण दिया गया है, उसका सदुपयोग किया जाए। महिलाओं को ख्याल रखना होगा। कहीं यह पैसा शराब पर ना खर्च हो जाएω, नशा बहुत बुरी बीमारी है। इससे दूर रहने में ही भलाई है। उन्होंने कहा कि इस गांव को देश का सबसे सुंदर गांव बनाने का प्रयास करूंगा। इस दौरान सांसद ने राज्य संसाधन केंद्र द्वारा प्रकाशित फोल्डर कानूनी साक्षरता का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में 115 महिलाओं/बेटियों को 10-10 हजार रुपए का ऋण वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रयास से गांव की तस्वीर बदलने लगी है। वरिष्ठ नागरिक क्लब की चेयरपर्सन एवं सामाजिक संस्था चौपाल की मुख्य संरक्षिका किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि समाज का तानाबाना महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। महिलाएं स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ें, इसी में गांव और समाज का भला है। मोहिदीनपुर गांव हरियाणा का ऐसा पहला गांव है, जहां पर चौपाल संस्था द्वारा 115 लाभार्थियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए महिलाओं को ऋण दिया गया है।
दूसरे गांवों में भी दें कर्ज : विर्क
मुख्यसंसदीय सचिव एवं असंध के विधायक बख्शीश सिंह ने कहा कि चौपाल संस्था अच्छा काम कर रही है। संस्था को चाहिए कि वह करनाल के अन्य गांवों में भी महिलाओं को ऋण देकर उनका स्वयं का रोजगार स्थापित करवाए। हैफेड के चेयरमैन घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि समाज में कोई व्यक्ति जो जिम्मेदारी वाले स्थान पर है, वह कैसे सेवा कर सकता है। इसका एक उदाहरण है सामाजिक संस्था चौपाल।
कार्यक्रम को भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, चौपाल के दिल्ली हरियाणा के प्रभारी कमलजीत सिंह, निदेशक भोलानाथ विज, जिला संघ संचालक डाॅ. भरत ठाकुर, विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष दलपत सिंह, सरपंच रामसिंह, जिला परिषद के सदस्य चंचल राणा, सिख संगत के प्रधान बलिहार सिंह ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय सहसंयोजक बलराम नन्दवानी, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनन्द, प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया, सहप्रभारी वीरेंद्र चौहान, अशोक भंडारी, भगवानदास अग्गी, नरेंद्र पंडित, राजेन्द्र सिंह बिजना, दर्शन लाल अरोडा, केएल तनेजा, राकेश नागपाल आदि उपस्थित थे।
करनाल. गांवमोहिदीनपुर के राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को लघु ऋण वितरण करते सांसद।