पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

युवाओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके कुछ युवाओं ने देश के उन शहीदों को नमन किया। राहगीरी मंच घरौंडा त्यागी आर्ट ग्रुप के तत्वावधान में सेंचुरी स्कूल में देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान त्यागी आर्ट ग्रुप के संचालक प्रवेश त्यागी के निर्देशन में तैयार लघु नाटिका भगत सिंह तुम्हें आना होगा का युवा कलाकारों ने मंचन किया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय पराशर ने कहा कि युवा अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक हों। राहगीरी मंच के संचालक संजय शर्मा पराशर ने बताया कि जल्द ही घरौंडा में भी राहगीरी का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है।

इस मौके पर यशपाल शर्मा, दीपक त्यागी, डॉ. मुकेश अग्रवाल, ब्लॉक समिति सदस्य हरपाल कैमला, विक्रांत राणा, महेंद्र सोनी, धीरज भाटिया, अमित अग्रवाल, रोहित गोयल, नीतिन भाटिया, जितेंद्र राणा, राकेश पांचाल, राजेश जैन, मिस्टर चावला, रविकांत, अशोक कुमार, शेरू विग, कलाकार विकास शर्मा, अजय धीमान, मोहित, गौत्तम, सुनील, अजय, गुरमीत, अमन, सावन, मनोज, अमरजीत, साहिल, आशीष, विशाल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...