पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकियू कैथल में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी

भाकियू कैथल में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकियू कैथल में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी

मूनक|भारतीयकिसान यूनियन के जिला प्रधान अजय राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से किए अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। जिसके रोष स्वरूप भारतीय किसान यूनियन 26 फरवरी को कैथल के हुड्डा ग्राउंड में करो या मरो की नीति अपनाते हुए सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। जिला प्रधान घरौंडा में किसानों को आंदोलन में शामिल होने का न्यौता देने पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने गांव ददलाना, कोहंड, कुताना, बेगमपूर सालवन, बल्ला सहित करीब दर्जनभर गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैथल में पहुंचे। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, ओमेंद्र सिंह, मुकेश, सम्राट, संजय गुज्जर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...