युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान
घरौंडा| स्थानीयजीवन चानन महिला महाविद्यालय में सामाजिक कुरीतियों पर केंद्रित एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम मे समाज मे व्याप्त नशाखोरी, अंधविश्वास, बाल विवाह, दहेज प्रथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी विभिन्न बुराइयों के समाज पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों को रेखांकित करते हुए युवा पीढ़ी काे इनसे दूर रहने इन्हें मिटाने की पहल करने का आह्वान किया गया। सेवा निवृत्त मेजर अनिरुद्ध यादव ने विद्यार्थियों स्टाफ सदस्यों को प्रेरित किया। प्राचार्य डा. आरएन गुप्ता के अलावा सिमरतपाल कौर, नीतू सेठी, अरुणा भारद्वाज, शालू माटा, रेनू दुआ, कविता मेहता हेमलता शर्मा आदि स्टाफ सदस्यों ने भी विचार रखे।