पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में सफाई के बाद डालते हंै किसान धान की फसल

मंडी में सफाई के बाद डालते हंै किसान धान की फसल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडी में धान, बाजरा और कपास की फसल पहुंचनी शुरू हो गई है। इस बार बीते वर्ष की तुलना में अधिक धान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। परंतु किसानों के लिए सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई। मंडी में पानी निकासी के लिए सीवरेज पाइप लाइन दबाने के लिए खुदाई का कार्य किया था। इससे मंडी की सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है। जिस क्षेत्र में पाइप लाइन दबाई जा चुकी है, वहां भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया। मंडी में दिन भर धूल उड़ती रहती है। किसानों का कहना है कि प्लेटफार्म की स्वयं ही सफाई करनी पड़ती है। उसके बाद ही धान प्लेटफार्म पर डाला जाता है।

मंडी में फसल लेकर आए किसानों का कहना है कि फसल रखने के लिए व्यापक प्रबंध नहीं किए गए हैं। मंडी परिसर में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हैं जिससे फसल रखने में परेशानी होती है। मंडी में किसानों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। किसानों को पानी पीने के लिए मंडी के बाहर जाना पडता है। रोशनी के लिए लगाई गई टावर लाइटें भी लंबे समय से खराब पडी है। शाम ढलते ही मंडी परिसर में अंधेरा छा जाता है। किसानों ने बताया कि रात में किसानों को ठहरने के लिए मंडी में रेस्ट हाऊस बना हुआ है, लेकिन वहां पर गेहूं के सीजन में बोरिया रख दी जाती है। एक तरह रेस्ट हाउस गोदाम का काम करता है।

^ मंडी में किसानों के ठहरने के लिए रेस्ट हाऊस के कुछ कमरों की सफाई करवाई गई है। सीवर पाइप लाइन की खुदाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन टूट गई थी। जिसकी मरम्मत करने का काम किया जा रहा है। मंडी में लगी टावर लाइटों को जल्दी ही ठीक करा दिया जाएगा।\\\'\\\' देवेंद्रढुल, सचिवमार्केट कमेटी।

^ मंडी में सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। धान डालने से पहले प्लेटफार्म की पहले सफाई करनी पड़ती है, उसके बाद ही फसल डालनी पड़ती है। वहीं मंडी में शौचालय की भी व्यवस्था नहीं की गई है। इससे मंडी में आने वाले किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती है। \\\'\\\' देवन्द्र, निवासीगंगाना।

^सोमवार सुबह ही मंडी में धान की फसल लेकर आया था। फसल को गीला बताया गया था। दाम भी कम मिल रहे हैं। प्रति एकड़ धान की लागत बढ़ रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो किसानों की धान की फसल से तोबा करना पड़ेगा।मार्केट कमेटी को सुविधा मुहैया करानी चाहिएं।\\\'\\\' शुरेश, निवासीसिवानका।

इस बार अधिक धान की आवक की उम्मीद

व्यापारमंडल के प्रधान वि