- Hindi News
- अंग्रेजी इलेक्टिव विषय की शर्त से छात्र नहीं कर पा रहे आवेदन
अंग्रेजी इलेक्टिव विषय की शर्त से छात्र नहीं कर पा रहे आवेदन
हरियाणाके स्कूल और कॉलेजों में बीए की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय अनिवार्य है। हरियाणा विद्यालय सलेक्शन बोर्ड ने मेवात जिले के लिए अंग्रेजी विषय के ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) 340 पदों के लिए आवेदन मांगे है। इसके लिए आवेदक के पास बीए में अंग्रेजी विषय इलेक्टिव होना चाहिए। आवेदकों को आठ अक्टूबर से पहले ऑनलाइन आवेदन करना है।
आवेदकों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय अनिवार्य विषय को साफ्टवेयर दर्ज नहीं करता। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदकों का कहना है कि विवि द्वारा बीए में अंग्रेजी विषय को अनिवार्य किया गया है। अधिकांश कॉलेजों में अंग्रेजी विषय को अनिवार्य विषय के रूप में ही पढ़ाया जाता है। ऐसे में बोर्ड ने इलेक्टिव अंग्रेजी की योग्यता निर्धारित करने का निर्णय रखा है। इससे हजारों बेरोजगार आवेदन नहीं कर पाएंगे। क्योंकि जो साफ्टवेयर तैयार किया है, वह उसे नहीं लेता। कुलदीप सिंह, राजेंद्र, नवीन ने अंग्रेजी विषय अनिवार्य की योग्यता की जगह अनिवार्य विषय रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जब अधिकांश कॉलेजों में अंग्रेजी इलेक्टिव विषय ही नहीं है तो बच्चे कहां से पढ़ेंगे।
टेस्ट पास करने के बाद भी नहीं कर पा रहे आवेदन
इलेक्टिवअंग्रेजी विषय की योग्यता निर्धारित किए जाने से उन बेरोजगारों की परेशानी अधिक बढ़ गई है, जिन्होंने बीए के बाद बीएड और फिर एचटेट की परीक्षा भी पास की हुई है। परंतु वे भी इस पद के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की है। आवेदक आवेदन करने के लिए काफी देर तक कंप्यूटर पर बैठे रहते हैं। परंतु बाद में पता चलता है कि उनके पास अंग्रेजी अनिवार्य विषय था। इसलिए उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।